खुल्दाबाद आंध्र प्रदेश के औरंगाबाद जिले का एक नगर (स्थिति : 200 1’ उ. अ. तथा 720 12’ पू. दे.)। यह 2,732 फुट की ऊँचाई पर बसा है। यह औरंगाबाद शहर से 14 मील उत्तर-पश्चिम में स्थित है। खुल्दाबाद में औरंगजेब, उसके पुत्र आजमशाह, आसफशाह (हैदराबाद का संस्थापक) नासिरजंग, निजामशाह आदि मुसलमान राजाओं की कब्रें हैं। पहले इस नगर का नाम रौजा (Rauza) था। परंतु औरंगजेब की मृत्यु के बाद इसका नाम खुल्दाबाद पड़ा क्योंकि औरंगजेब को खुल्दमकान भी कहते थे। समीप में ही एलोरा के सुप्रसिद्ध पर्वत काटकर बनाए गए प्राचीन लयण (मंदिर) हैं जिनकी अजंता के समान ही भित्तिचित्रों एवं मूर्तियों के लिए ख्याति है। यह स्वास्थ्यलाभ का केंद्र भी है। (रामलोचन सिंह)
1 -
2 -
3 -
1 -
2 -
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें