शब्दकोश

रत्नागिरि

Author : इंडिया वाटर पोर्टल

रत्नागिरि 1. जिला, यह भारत के महाराष्ट्र राज्य का जिला है। इसका क्षेत्रफल 5,025 वर्ग मील है। इस जिले के उत्तर में कोलाबा, पूर्व मे सतारा तथा कोल्हापुर जिले, पश्चिम में अरब सागर तथा दक्षिण में गोवा राज्य है। जिले का भूभाग साधारणतया पथरीला है, पर यहाँ अनेक छोटी नदियाँ हैं, जिनके किनारे का भूभाग उपजाऊ है। यहाँ की औसत वार्षिक वर्षा 100 इंच है। जिले में नारियल के पेड़ों की बहुतायत है। मछुवे सन की खेती करते हैं। रागी, वरी और हरिक (Harik) की खेती इस जिले में होती है। धान की खेती जिले के दक्षिणी भाग में होती है।

2. नगर, स्थिति 17080 उ.अ. तथा 7319 पू.दे.। यह उपर्युक्त जिले का प्रशासनिक केंद्र है तथा समुद्र के किनारे, बंबई नगर से यह 136 मील दक्षिण में स्थित है। यातायात का साधन स्टीमर है। दो खाड़ियों के मध्य में प्राचीन किला स्थित है। पर ये खाड़ियाँ अच्छे पोताश्रय नहीं है। (अजित नारायण मेहरोत्रा)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

SCROLL FOR NEXT