उबांगी अथवा मोबांगी विषुवत् रेखीय अफ्रीका में बहनेवाली कांगो की सहायक नदी है। इसकी अधिकतम लंबाई 1,400 मील है। यह कई धाराओं में 00 22द.अ. और 170 40एवं 170 50 पू.दे. के भीतर कांगों में मिलती है। बोमू तथा यले नामक नदियों के मिलने से उबांगी बनती है। आगे चलकर कूमा नदी उबांगी में आकर मिलती है। संगम से नीचे दक्षिण की ओर उबांगी में एक बड़ा घुमावदार मोड़ है, उसके बाद जहाँ नदी पर्वतों के मध्य से होकर निकलती है वहाँ जोंगो या ग्रेनफेल नामक लघु जलप्रपात (रैपिड्स) हैं। इस कारण यातायात के लिए उबांगी अयोग्य है, केवल बाढ़ के दिनों में छोटी-छोटी नौकाएँ चल सकती हैं। जोंगो से ऊपर की ओर यूले, बोमू संगम तक नदी यातायात के योग्य है।
1 -
2 -
3 -
1 -
2 -
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें