शब्दकोश

वानर (Ape)

Author : इंडिया वाटर पोर्टल

वानर (Ape) शब्द से प्रसिद्ध प्राइमेट (Primate) गण के चार लांगूलविहीन मानवसम या बनमानुषों का, जिनमें पॉञ्जिडी (Pongidae) कुल के चिंपैज़ी, गोरिल्ला तथा ओरांग ओटान आदि बड़े और हाइलोबेटिडी (Hylobatedae) कुल के गिब्बन नाम के छोटे बनमानुष का बोध होता है।

इन चारों बनमानुषों की शारीरिक रचना बहुत कुछ मनुष्यों के अनुरूप रहती है, लेकिन इनके अवयवों का अनुपात मनुष्यों के अवयवों के अनुपात सा नहीं होता। इनका मस्तिष्क मनुष्यों जैसा होकर भी पशुओं के मस्तिष्क जैसा अपूर्ण रहता है। ये पृथ्वी पर अपनी पिछली दोनों टाँगों के सहारे सीधे नहीं खड़े हो पाते।

इनके हाथ काफी लंबे और मजबूत होते हैं जिनके सहारे ये पेड़ों पर आसानी से चढ़ लेते और अपना अधिक समय पेड़ों पर ही बिताते हैं।

बनमानुषों में गोरिल्ला सबसे बड़ा करीब 6-6।। फुट ऊँचा, चिपैंज़ी 4-5 फुट ऊँचा, ओरांग उटान 4-4।। फुट ऊँचा और गिब्बन दो ढाई फुट ऊँचा होता है। इनमें गोरिल्ला सबसे बलवान, चिंपैंज़ी सबसे बुद्धिमान और गिब्बन सबसे अधिक ऊधमी और शोर मचानेवाला बनमानुष है।

ये सब मुख्यतया शाकाहारी जीव हैं, जिनका मुख्य भोजन फल फूल और पत्तियाँ हैं, लेकिन ये कीड़े मकोड़े और अंडे भी बड़े स्वाद से खाते हैं। (संत सिंह)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

SCROLL FOR NEXT