जल एक आम रासायनिक पदार्थ है जल शब्द का उपयोग केवल इसकी तरल अवस्था के लिए ही किया जाता है जल की 3 अवस्था होती है तरल,ठोस यानी बर्फ और जल वाष्प है. जल एक कार्बनिक यौगिक है जो ऑक्सीजन और हाइड्रोजन से बना है,यह ऑक्सीजन के 01 और हाइड्रोजन के 02अणुओं से मिलकर बनता है इसलिए इसका वैज्ञानिक नाम H2O है ।जल पृथ्वी की सतह के 71% भाग को ढकता है[1].पृथ्वी पर, यह अधिकांशतः महासागरों और अन्य बड़े जल निकायों में पाया जाता है, साथ ही 1.6 प्रतिशत जल भूमिगत जल स्रोतों में और 0.001 प्रतिशत जल वायु में वाष्प, बादल (वायु में निलम्बित ठोस और द्रव जल कणों से निर्मित), और अवक्षेपण के रूप में पाया जाता है.[2] सतही जल का 97% भाग लवणी समुद्र, 2.4% ग्लेशियरऔर ध्रुवीय बर्फ की टोपी, और 0.6% अन्य सतही जल स्रोत जैसे नदी, झील और तालाब हैं.
जल लगातार वाष्पीकरण या वाष्पोत्सर्जन (जल वाष्प का उत्सर्जन), अवक्षेपण, औरप्रवाह के चक्रसे गुजरता हुआ आम तौर पर समुद्र में पहुँच जाता है.
स्वच्छ, ताजा पीने का पानी मानव और अन्य जीवन के लिए आवश्यक है. दुनिया के लगभग हर हिस्से में पिछले दशकों के दौरान सुरक्षित पेय जल की उपलब्धि में निरंतर सुधार हुआ है.[3][4] हालांकि, कुछ पर्यवेक्षकों ने अनुमान लगाया है कि 2025 तक दुनिया की आधी से अधिक जनसंख्या जल पर आधारित जोखिम का सामना कर रही होगी.[6] जल दुनिया की अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, क्योंकि यह रासायनिक पदार्थों की अधिकाश किस्मों के लिए एक विलायक का काम करता है, और औद्योगिक शीतलन व परिवहन को सहज बनता है. ताजे जल का लगभग 70 प्रतिशत भाग कृषि के द्वारा प्रयुक्त किया जाता है.[7]
‘जलमेव जीवनम्’ जल की महत्ता अर्थात जल ही जीवन है। वेद, पुराणों में लिखी गई, यह उक्ति भारतीय संस्कृति में जल की महत्ता को प्रदर्शित करती है। पृथ्वी की उत्पत्ति व मानवीय सभ्यता के विकास में जल की अहम भूमिका रही है। जल को हमारे प्राचीन ग्रंथों में विदित पांच तत्वों (जल, वायु; अग्नि, पृथ्वी एवं आकाश) में स्थान दिया गया है, जिनसे मानव शरीर की रचना हुई है। इस प्रकार जल एवं वायु जीवन के अस्तित्व के लिए सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण तत्त्व हैं। प्राचीन काल से ही प्रत्येक मांगलिक अवसर पर जल देवता, जल स्रोत का पूजन-अर्चन किया जाता रहा है। रहीम जी की निम्न कविता भी यही इंगित करती है कि - जल बिना जग अधूरा है, जीवन में प्रतिष्ठा का पर्याय जल ही है।
एक अनुमान के अनुसार पृथ्वी पर जल की कुल मात्रा 1,460,106,000 घन किलो मी0 है। इसका 97.25 प्रतिशत भाग महासागरों एवं अन्तर्देशीय सागरों में एकत्रित है।
| सारणी : पृथ्वी पर जल का वितरण | |
| स्रोत | कुल मात्रा का प्रतिशत |
| सागर एवं महासागर | 97.25 |
| बर्फ की चादरे एवं धुवीय क्षेत्र | 2.05 |
| भूजल | 0.68 |
| झीलें | 0.01 |
| मृदा नमीं | 0.005 |
| वायुमंडल | 0.001 |
| नदियाँ | 0.0001 |
| जैव मण्डल | 0.00004 |
| कुल योग | 100.00 |
| (स्रोत: एन्साइक्लोपीडिया ब्रिटेनिका, 1990 पृष्ठ 715) | |
परन्तु महासागरों का जल पीने के योग्य नहीं है। यह अत्यन्त लवणीय एवं खारा है। इसे पीने योग्य बनाने में अत्यधिक धन की आवश्यकता होती है तथा इससे जुड़ी तकनीक पूर्णरूप से सुविधाजनक नहीं है।
| सारणी : प्रमुख उद्योगों में जल की आवश्यक मात्रा | |
| उद्योग | पानी की मात्रा |
| कागज | 236,000 लीटर /टन |
| वस्त्र | 30,000 लीटर /टन |
| रसायन (एसिटिक अम्ल) | 417,000-10,00,000 लीटर /टन |
| सल्फ्यूरिक अम्ल | 10,400 लीटर /टन |
| डेरी उत्पाद | 20,000 लीटर /टन |
| वीयर | 150,000 लीटर / किलो लीटर |
| खनिज तेल परिष्करण उद्योग | 7,000-10,000 लीटर / किलो लीटर |
| लौह उद्योग | 26000 लीटर /टन |
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें