पुस्तकें

नदी और बच्चा

Author : विष्णु नागर

बच्चा नदी पार कर रहा है
और नदी बिलकुल
बच्चा हो आई है
और बच्चे के पीछे-पीछे भाग रही है।

बच्चा माँ के पास आकर रुक जाता है
और नदी है
कि भागी जाती है।

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

SCROLL FOR NEXT