पर्यावरणीय चुनौतियों, संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी के क्षेत्र में काम करने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए इस गर्मी एक महत्त्वपूर्ण अवसर उपलब्ध है।
Veditum India Foundation ने अपने दो प्रमुख प्रोजेक्ट - India Sand Watch और Kolkata Change Makers - के अंतर्गत समर इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इन प्रोजेक्ट का उद्देश्य नदी पारिस्थितिकी, रेत खनन निगरानी, शहरी पर्यावरणीय मुद्दों और नागरिक भागीदारी से जुड़े विषयों पर शोध, दस्तावेज़ीकरण और संवाद को मजबूत करना है।
इंटर्न को जमीनी स्तर पर काम करने, डेटा संकलन, लेखन, शोध तथा सामुदायिक संवाद में सहभागिता का अवसर मिलेगा।
वर्तमान में किसी विश्वविद्यालय में नामांकित छात्र
हाल ही में स्नातक हुए अभ्यर्थी (विस्तृत पात्रता हेतु आधिकारिक जॉब डिस्क्रिप्शन देखें)
यह अवसर विशेष रूप से उन युवाओं के लिए है जो पर्यावरणीय नीति, जल-प्रबंधन, शहरी परिवर्तन और संरक्षण जैसे विषयों में गंभीर रुचि रखते हैं और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं।
आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक लिंक पर उपलब्ध सभी विवरण ध्यानपूर्वक पढ़ लें। पात्रता, अवधि, कार्य-प्रकृति और अन्य शर्तों की जानकारी उसी में दी गई है।
🔗 विस्तृत जानकारी और आवेदन फॉर्म यहां उपलब्ध है:
https://veditum.org/interns2026/
इच्छुक छात्र समय रहते आवेदन करें तथा इस अवसर को अपने नेटवर्क में साझा भी करें, ताकि अधिक से अधिक युवा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभा सकें।
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें