पर्यावरण क्षरण और जलवायु परिवर्तन के इस दौर में सटीक और प्रभावशाली पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है । मोंगाबे (Mongabay) अपनी 'वाई. ईवा टैन कंजर्वेशन रिपोर्टिंग फेलोशिप' के माध्यम से उभरते हुए पत्रकारों को जैव विविधता हॉटस्पॉट और गंभीर पर्यावरणीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करने का एक बेहतरीन मंच प्रदान कर रहा है। यह कार्यक्रम विशेष रूप से उन युवा पत्रकारों के लिए है जो जमीनी स्तर पर प्रकृति, वन्यजीव और स्थानीय समुदायों की चुनौतियों को दुनिया के सामने लाना चाहते हैं। इस फेलोशिप के जरिए प्रतिभागियों को न केवल अनुभवी संपादकों के साथ काम करने का मौका मिलेगा, बल्कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण और अनुभव भी प्राप्त होगा।
यह फेलोशिप प्रोग्राम मोंगाबे के सफल इंटर्नशिप कार्यक्रम का ही विस्तार है, जो 2008 से पत्रकारों के कैपेसिटी डैवलपमेंट में मदद कर रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य उष्णकटिबंधीय (tropical) देशों के पत्रकारों को पर्यावरण रिपोर्टिंग के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने में मदद करना है।
जैव विविधता वाले क्षेत्रों में पर्यावरणीय पत्रकारिता की क्षमता को बढ़ाना।
उभरते पत्रकारों को प्रशिक्षण, अनुभव और विश्वसनीयता प्रदान करना ताकि वे अपने करियर में आगे बढ़ सकें।
दुनिया भर के पाठकों के लिए गंभीर पर्यावरणीय मुद्दों पर उच्च गुणवत्ता वाली खबरें प्रकाशित करना।
भारतीय पत्रकारों के लिए यह अच्छा अवसर है। इस फेलोशिप के लिए आवेदन करने के लिए निम्न पात्रता की आवश्यकता है-
आवेदक विश्व बैंक द्वारा वर्गीकृत निम्न से उच्च-मध्यम आय वाले उष्णकटिबंधीय देश का निवासी होना चाहिए। (सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया जैसे उच्च-आय वाले देश इसमें शामिल नहीं हैं)।
आवेदक पर्यावरण पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर बनाने का इच्छुक होना चाहिए और शुरुआती दौर का पत्रकार होना चाहिए।
आवेदक के पास घर से काम करने की सुविधा होनी चाहिए।
इसके लिए कोई विशेष शैक्षणिक डिग्री अनिवार्य नहीं है।
अवधि : एक 6 महीने की फेलोशिप है। प्रत्येक फेलो को प्रति सप्ताह लगभग 10 घंटे का समय देना होगा । छह महीने की अवधि में फेलो को कुल 6 स्टोरीज (औसतन एक स्टोरी प्रति माह) तैयार करनी होंगी।
स्टाइपेंड / मानदेय : चयनित अभ्यर्थियों को को 500 अमेरिकी डॉलर (लगभग ₹41,000) प्रति माह दिए जाएंगे। पूरी फेलोशिप के दौरान कुल 3,000 अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया जाएगा। यानि कि लगभग 2 लाख 55 हजार रुपए।
आवेदकों का चयन मोंगाबे की आंतरिक टीम द्वारा किया जाएगा । चयन के मुख्य आधार इस प्रकार हैं:
समाचार रिपोर्टिंग और लेखन में बुनियादी समझ और रुचि।
संरक्षण (conservation) के मुद्दों और पर्यावरण पत्रकारिता के प्रति स्पष्ट रुचि।
बेहतर संचार कौशल और फेलोशिप की आवश्यकताओं को पूरा करने की क्षमता।
आवेदन प्रक्रिया के तहत अंग्रेजी भाषा की फेलोशिप के लिए सभी दस्तावेज अंग्रेजी में जमा करने होंगे।
रिज्यूमे (Resume): अधिकतम 1-2 पेज।
कवर लेटर (Cover Letter): अधिकतम 1 पेज, जिसमें पर्यावरण पत्रकारिता के लक्ष्यों और आपकी उपयुक्तता का विवरण हो।
राइटिंग सैंपल: पत्रकारिता शैली में लिखा गया आपका एक बेहतरीन लेख (प्रकाशित या अप्रकाशित)।
आवेदन शुरू होने की तिथि: 15 दिसंबर, 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 14 फरवरी, 2026
चयन की सूचना: फेलोशिप शुरू होने से कम से कम 3 सप्ताह पहले
फेलोशिप शुरू होने की तिथि: 1 जून, 2026 (30 नवंबर, 2026 तक)
अप्लाई करने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं- Mongabay Fellowship 2026
इस फेलोशिप के तहत काम पूरी तरह से रिमोट होगा।मोंगाबे की इस फेलोशिप के दौरान आपको अंतरराष्ट्रीय संपादकों के साथ काम करने और मूल प्रकाशनों का पोर्टफोलियो बनाने का अवसर मिल सकता है। फेलोशिप के बाद वैश्विक नेटवर्क से जुड़ने और भविष्य में नियमित योगदानकर्ता बनने की संभावना है।