Fluorosis 
मल्टीमीडिया

भूजल में बढ़ते फ्लोराइड पर गीत

Author : हिंदी वाटर पोर्टल टीम

देश के कई हिस्सों के भूजल में फ्लोराइड पाया जाता है। फ्लोराइड जल प्रदूषण का प्रमुख तत्व है। फ्लोराइड युक्त जल लगातार पीने से फ्लोरोसिस नाम की बीमारी होती है। इससे हड्डियां टेढ़ी, खोखली और कमजोर होने लगती हैं। रीढ़ की हड्डी में भी यह धीरे-धीरे जमा होने लगता है। जिससे हमारी सामान्य दैनिक क्रियाएं भी प्रभावित होने लगती है। अगर आपके दांत काले हो रहे हों, शारीरिक बनावट में विकृति और विकलांगता के शिकार हो रहें हो तो समझ जाइए कि फ्लोरोसिस आपको अपनी आगोश में ले रहा है। आज हालत ये है कि ज्यादातर जल शोधक यंत्र बेकार पड़े हुए हैं और लोग फ्लोराइडयुक्त पानी पीने को मजबूर हैं।

फ्लोराइडयुक्त पानी पीने से लोगों में क्या बीमारियां हो रही हैं इसी पर आधारित एक गीत।

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

SCROLL FOR NEXT