नदी और तालाब

दो नदियों की प्रेमगाथा

अश्वनी वर्मा

हिमाचल के लाहौल स्पीति जिले में बहती चंद्रभागा नदी का सौंदर्य और बहाव अनोखा है। किवदंतियों और पौराणिक कथाओं से जुड़ी यह नदी तीर्थयात्रियों के साथ ही दूसरे पर्यटकों को भी आकर्षित करती है। इसके धार्मिक महत्व और सुंदरता के बारे में बता रहे हैं अश्वनी वर्मा।

चंद्र और भागा नदी का मिलन स्थल

चंद्र नदी चंद्रमा की पुत्री और भागा सूर्य का पुत्र माना जाता है। किसी कारणवश इनकी शादी में अड़चने आईं लेकिन इन्होंने अपना मिलन नदी के रूप में एक होकर किया। इन्होंने जल तत्व के रूप में अपना ठिकाना यहां बनाया। एक तरफ से चंद्र आती है तो दूसरी तरफ से भागा। तांदी नामक स्थल पर ये दोनों एकरूप हो जाती हैं। यहां पर ये बड़ी नदी का रूप ले लेती हैं।

SCROLL FOR NEXT