शब्दकोश

दरं

Author : इंडिया वाटर पोर्टल

दरं (Darrang) स्थिति : 26 12' से 27 0' तथा 91 42' से 9 30' पूo देo। यह भारत के असम राज्य में उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र का प्रसिद्ध जिला है, जिसका केंद्रीय कार्यालय तेजपुर में है। इस जिले के उत्तर में भूटान तथा दफला पहाड़ियाँ और दक्षिण में ब्रह्मपुत्र नदी है, जिससे यहाँ का व्यापार होता है। नदी द्वारा निर्मित क्षेत्र होने के कारण धान, राई, सरसों, गन्ना और जूट यहाँ अत्यधिक मात्रा में उत्पन्न होते हैं। इस क्षेत्र में चाय के बागानों की भरमार है। इस जिले में चाय उत्पादन के कारखाने, रेशम के कीड़े पालने का उद्योग तथा रेलवे का वर्कशॉप है। यहाँ से तिब्बत की राजधानी लाशा को जाने के लिये सुगम और कम दूरी का मार्ग है, जिसका अंतिम छोर उड़लगुड़ी में है। 1,000 ईo के लगभग पाल राजाओं की राजधानी तेजपुर में थी, इसलिये यहाँ के मंदिरों तथा खंडहरों में शिल्पकला और स्थापत्यकला के दर्शीय नमूने हैं। इस जिले का क्षेत्रफल 3,369 वर्ग मील तथा जनसंख्या 12,89,970 (1961) थी। [कृष्णमोहन गुप्त]

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

SCROLL FOR NEXT