शब्दकोश

गाजियाबाद

Author : इंडिया वाटर पोर्टल

गाजियाबाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मरेठ जनपद का एक नगर (स्थिति: 28 40 उ. अ. तथा 77 26 पू. दे.)। यह नगर दिल्ली महानगरी के बृहत्तर क्षेत्र में पड़ता है और इसका आधुनिक विकास दिल्ली क्षेत्र में कार्य करनेवालों के प्रवासीय नगर (Dormitary town) के रूप में होकर अब यह दिल्ली का एक उपनगर सा हो गया है।

दक्षिणपथ के शासक आसफजाह के पुत्र वजीर गाजीउद्दीन ने 1740 ई0 में इस नगर की स्थापना की और इसे गाजीउद्दीन नगर नाम दिया था। यहाँ उसने बृहत्‌ सराय का निर्माण कराया था। कालांतर में उच्चारण सुविधा से नगर गाजियाबाद कहा जाने लगा। 1857 के प्रथम भारतीय स्वातंत््रय संग्राम में यह नगर स्वदेश प्रेमियों का विशाल अड्डा था। 19वीं सदी के उत्तरार्ध में रेलमार्ग की सुविधा पाकर यह कृषिपदार्थों की बड़ी मंडी बना। अब यहाँ कृषि पदार्थों पर आधारित उद्योग विकसित हो गए हैं। रेलमार्गों का जंक्शन होने के कारण यहां एक स्वतंत्र रेलवे बस्ती बन गई हैं।

इस नगर के क्रेंदीय क्षेत्र में दो लंबी चौड़ी पक्की मंडियाँ हैं जो आयोजित रूप से स्थापित की गई है। बाद में दो अन्य मंडियाँ----राइटगंज और वियरगंज भी बनीं। 1868 में यहाँ नगरपालिका की स्थापना हुई। (काशीनाथ सिंह)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

SCROLL FOR NEXT