शब्दकोश

इंजीनियरिंग का अर्थ और परिभाषा (Meaning and definitions of engineering in Hindi)

Author : इंडिया वाटर पोर्टल

इंजीनियरिंग का अर्थ और परिभाषा (Meaning and definitions of engineering in Hindi)

इंजीनियरी - (स्त्री.) - (अं.) मूल.अर्थ. किसी इंजन/ मशीनरी की निर्माण-प्रक्रिया या संचालन-प्रक्रिया का शास्त्र। विस्तृत अर्थ-मशीनरी (मशीन इंजीनियरी), विद्युत (इलैक्‍ट्रिकल इंजी.) इलैक्ट्रानिकी (इलैक्ट्रानिक इंजी.) या भवन निर्माण (सिविल इंजी.) इत्यादि से संबंधित निर्माण एवं संचालन का शास्त्र। पर्या. इंजीनियरिंग, यांत्रिकी।

इंजीनियर - (पुं.) (दे.) - (अं.) इंजीनियरी-शास्त्र का ज्ञाता अथवा इस विद्या के व्यावसायिक उपयोग में निष्णात व्यक्‍ति। पर्या. अभियंता। दे. इंजीनियरी।

इंजीनियरी - (स्त्री.) - (अं.< इंजीनियरिंग का अनुकूलित रूप) भवनों, मशीनों, विद्युत उपकरणों आदि के अभिकल्पन (डिजाइन बनाने), निर्माण, उपयोग आदि में विज्ञान के सिद्धांतों का अनुप्रयोग।

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

SCROLL FOR NEXT