कुनलुन शान तिब्बत पठार के उत्तरी किनारे की पर्वतश्रेणियों का नाम। व्यापक अर्थ में ये पर्वतों की वे श्रेणियाँ हैं जो पामीर से 113. पू. दे. तक विस्तृत हैं। सीमित अर्थ में पामीर तथा कारामुरेन (85.30 पू. द.) के बीच की श्रेणियाँ को कुनलुन शान कहते हैं जो तकलामकान रेगिस्तान तथा तिब्बत के पठार को अलग करती हैं। वस्तुत: कुनलुन शान पूर्व में सैदाम द्राणी (95.पू. दे.) तक विस्तृत है। इस पर्वतश्रेणी का विस्तार पूर्वपश्चिम दिशा में लगभग 2500 मील तक है। पश्चिम में इसकी श्रेणियाँ मोड़दार तथा 150 से 200 मील तक चौड़ी हैं। पूर्व में वे 600 मील तक चौड़ी कम मोड़दार तथा नीची है। इसका सबसे ऊँचा शिखर उलुघ मुजताघ, 25, 340 फुट ऊँचा है। (नृपेन्द्रकुमार सिंह)
1 -
2 -
3 -
1 -
2 -
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें