पुंछ 1. जिला, यह जम्मू एवं कश्मीर राज्य का जिला है, जो भारत में ठीक उत्तर में पड़ता है। पहले यह काश्मीर राज्य की एक प्रमुख जागीर था। सागरतल से इसकी ऊँचाई 3,300 फुट के लगभग है। जाड़ों में बर्फ भी गिरती है तथा गरमियाँ गरम रहती हैं।
2. नगर, स्थिति : उ.अ. तथा पू.दे.। यह उपर्युक्त जिले में तवी (Tawi) नदी के दाहिने किनारे पर स्थित प्रमुख नगर है। यह नगर आकृति में आयताकार है। यहाँ गलियाँ संकरी तथा अधिकांश मकान एकमंजिले हैं। नगर के दक्षिण-पश्चिमी कोने पर राजा का महल है। गरमी के पाँच माह के लिए लोग पहाड़ी क्षेत्रों में जाकर खेमों में रहते हैं। यहाँ अनाज एवं घी का व्यापार होता है।
1 -
2 -
3 -
1 -
2 -
लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें