शब्दकोश

राय बरेली

Author : इंडिया वाटर पोर्टल

राय बरेली 1. जिला, स्थिति : 25049 से 26036 उ.अ. तथा 80041 से 81034 पू.दे.। यह भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित एक जिला है, जिसका क्षेत्रफल 1,758 वर्ग मील है। इसके दक्षिण में फतेहपुर, पश्चिम में लखनऊ एवं उन्नाव, उत्तर में बाराबंकी एवं पूर्व में सुल्तानपुर तथा प्रतापगढ़ जिले स्थित हैं। दक्षिणी सीमा पर गंगा नदी बहती है तथा मध्य में सई नदी बहती है। गंगा एवं सई नदियों के मध्य झाबरों का क्रम फैला है। मिट्टी उर्वर है। कहीं कहीं ऊसर भी मिलते हैं। दक्षिण की दलदली भूमि में धान अधिक पैदा किया जाता है। इसके अलावा गेहूँ, चना, जौ, दलहन, ज्वार आदि की फसलें भी पैदा की जाती हैं।

2. नगर, स्थिति : 26014 उ.अ. तथा 81014 पू.दे.। रायबरेली जिले में लखनऊ से 48 मील दक्षिण-पूर्व सई नदी के किनारे स्थित नगर है। इसी से मिली हुई जहाँनाबाद की बस्ती है, जिसको जहाँ खाँ ने बसाया था। यहाँ जहाँ खाँ की एक मस्जिद तथा एक महल भी है। व्यापार का यह प्रमुख केंद्र है। यहाँ सुती कपड़ा बुना जाता है। (रमेशचंद्र दुबे)

अन्य स्रोतों से:

गुगल मैप (Google Map):

बाहरी कड़ियाँ:


1 -
2 -
3 -

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

संदर्भ:


1 -

2 -

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

SCROLL FOR NEXT