शब्दकोश

उष्ण कटिबंधीय जलवायु (Tropical climate)

Author : इंडिया वाटर पोर्टल

अयनवृत्तों (कर्क और मकर रेखाओं) के मध्य स्थित क्षेत्र की जलवायु जो सामान्यतया उष्ण होती है। इस कटिबंध में अधिकांश महीनों में तापमान ऊँचा रहता है और अधिकांश वर्षा ग्रीष्म काल में होती है। भूमध्य रेखा के निकट दैनिक तथा वार्षिक तापांतर लगभग नगण्य होता है किंतु कर्क और मकर रेखाओं के पास यह अंतर अपेक्षाकृत् बढ़ जाता है। इस कटिबंध में ग्रीष्मकाल लम्बा और शीतकाल छोटा होता है जबकि भूमध्य रेखा के निकटवर्ती क्षेत्रों में शीतऋतु का प्रायः अभाव मिलता है। उष्ण कटिबंधीय जलवायु के अंतर्गत कई प्रकार की जलवायु सम्मिलित हैं। यथा-भूमध्य रेखीय जलवायु, मानसूनी जलवायु, सवाना जलवायु और शुष्क रेगिस्तानी जलवायु।

अन्य स्रोतों से

बाहरी कड़ियाँ:

विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia):

शब्द रोमन में:

संदर्भ:

SCROLL FOR NEXT