डॉ जी डी अग्रवाल संबंधित खबरें
प्रोफेसर अग्रवाल का आमरण उपवास टूटा, लोहारीनागा पाला पनबिजली परियोजना रुकी
अंत में पर्यावरणविद् प्रोफेसर अग्रवाल ने 20 फरवरी, शुक्रवार को उस समय अपना अनशन तोड़ दिया है जब सरकार ने भागीरथी पर 600 मेगावाट क्षमता वाले लोहारीनागा पाला पनबिजली परियोजना को रोके जाने का आश्वासन दिया। भागीरथी बचाओ संकल्प के प्रतिनिधियों और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे के बीच एक लंबी बैठक के बाद यह फैसला लिया गया था। संकल्प के कार्यकर्ता ने पोर्टल को बताया लोहारीनागा पाला पनबिजली परियोजना पर कार्य बंद करने का आश्वासन सरकार ने लिखित में दिया है।
प्रो अग्रवाल को समर्थन
17.2.2009। प्रो अग्रवाल को समर्थन देने के लिए स्वदेशी जागरण मंच के सैंकडों कार्यकर्ताओं ने मंदिर मार्ग के मुख्य मार्ग पर धरना व प्रदर्शन किया तथा पैदल मार्च करते हुए प्रो अग्रवाल के अनशन स्थल तक गए। वहाँ पर जनसभा को मंच के नेताओं ने सम्बोधित किया। सभा को सम्बोधित करते हुए मंच के अखिल भारतीय सह संयोजक सरोज मित्रा, संगठक श्री कश्मीरी लाल, अखिल भारतीय प्रबंध प्रमुख श्री दीपक शर्मा, प्रदिप तथा क्षेत्रीय संयोजक श्री अश्विनी महाजन ने प्रो. अग्रवाल को मंच की ओर से पूरे समर्थन का विश्वास दिलाया। Tags - Swadeshi Jagaran Manch in Hindi,In Solidarity of Dr G D Agrawal
शंकराचार्यों ने केन्द्र को चेताया
नई दिल्ली 12 फरवरी 2009। द्वारिका पीठ व ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य के उत्तराधिकारी श्री अविमुक्तेश्वरा नन्द ने भागीरथी में नैसर्गिक प्रवाह की मांग को लेकर अनशन पर बैठे प्रसिद्ध पर्यावरणविद् डॉ. जी.डी. अग्रवाल के समर्थन में बोलते हुए केन्द्र सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उसने सही दिशा में सही कदम नहीं उठाया तो उसे आगामी चुनाव में इसके नतीजे भुगतने होंगे। कल शाम यहां पंजाबी भवन में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में डा. अग्रवाल के सहयोगियों व आई.आई.टी.गंगा के लिए आमरण
प्रो. गुरुदास अग्रवाल
-हरपाल सिंह
6 फरवरी 2009/ आमरण अनशन का आज 24 वां दिन है।
अनशन का 23 वां दिन

अनशन का 23 वां दिन
आज डॉ. जी.डी. अग्रवाल के आमरण अनशन का 23 वां दिन है। हमारे देश की यह बड़ी विडम्बना है कि एक श्रेष्ठ इन्जीनियर और पर्यावरण विद् अपनी आहुति देने को बैठा है और सरकारी नुमाईंदों के पास इतना समय भी नहीं है कि वे कम से कम अनशन स्थल पहुंच कर डॉ. अग्रवाल की मांगों को सुने और समझें।
Tags – G D Agrawal on fast for ganga, fast for ganga, fast unto death
आमरण अनशन
आमरण अनशनगुरूदास अग्रवाल का आमरण अनशन
अनशन स्थल, अखिल भारत हिन्दू महासभा भवन।
भागीरथी गंगा के गंगोत्री से उत्तरकाशी तक नैसर्गिक प्रवाह को बनाये रखने के लिये आज दिनांक 19.01.2009, डॉ0 गुरूदास अग्रवाल के आमरण अनशन का 6वां दिन है। अभी तक प्रशासन द्वारा न तो किसी भी तरह की स्वास्थ परिक्षण की व्यवस्था की गई और न ही किसी भी तरह का कोई प्रशासनिक व्यक्ति उनसे मिलने आया। पिछली बार डॉ0 अग्रवाल के अनशन के दौरान


